समाचार

8th Pay Commission:-13 अप्रैल को बड़ा फैसला? 8वें वेतन आयोग पर अहम बैठक, सैलरी-भत्तों पर नजरें टिकीं

8th Pay Commission:-केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 13 अप्रैल का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। इस दिन नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें 8वें वेतन आयोग को दिए जाने वाले ज्ञापन को अंतिम रूप दिया जाएगा।


8th Pay Commission:-क्या होगा इस बैठक में खास?

  • फिटमेंट फैक्टर पर बड़ी चर्चा
  • वेतन संरचना में बदलाव पर विचार
  • भत्तों (HRA, TA) की समीक्षा
  • पेंशन से जुड़े मुद्दों पर मंथन

– यह बैठक कर्मचारियों से जुड़े सभी बड़े मुद्दों को एक साथ आयोग के सामने रखने की दिशा तय करेगी।


पहले भी हो चुकी है चर्चा

  • 12 मार्च को प्रारंभिक बैठक हुई थी
  • कर्मचारी संगठनों ने कई सुझाव दिए
  • NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने 9 नए मुद्दे जोड़ने की मांग की
  • आयोग पहले ही 18 सवालों की सूची जारी कर चुका है

18 महीनों में आएंगी सिफारिशें

सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया है और उसे अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।
-आयोग वेतन, भत्तों, पेंशन और अन्य सुविधाओं की व्यापक समीक्षा करेगा।


8th Pay Commission:-फिटमेंट फैक्टर पर सबसे ज्यादा नजर

फिटमेंट फैक्टर ही सैलरी तय करने का मुख्य आधार होता है।

वर्तमानमांग
2.573.25 या उससे अधिक

अगर यह मांग मान ली जाती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।


DA (महंगाई भत्ता) पर बड़ा अपडेट

  • अभी DA: 58%
  • जल्द 60% होने की उम्मीद
  • मांग: DA को बेसिक सैलरी में जोड़ा जाए

-अगर DA मर्ज हुआ:

  • बेसिक सैलरी बढ़ेगी
  • HRA, TA, पेंशन और ग्रेच्युटी भी बढ़ेगी

8th Pay Commission:-क्यों महत्वपूर्ण है 13 अप्रैल?

13 अप्रैल की बैठक के बाद तैयार ज्ञापन ही 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का आधार बनेगा।
-इसका असर लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आय पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *